पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना के प्रति जागरुकता को ले पर्चा का किया वितरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सतर्कता बरती जा रही है। बीमारी के संबंध में लोगों को जानकारी देने के साथ बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को किऊल रेलवे अस्पताल द्वारा कोरोना के संबंध में जागरुकता फैलाने को लेकर यात्रियों के बीच पर्चा का वितरण किया गया एवं किऊल व लखीसराय स्टेशन पर जागरुकता
से संबंधित जगह-जगह पोस्टर लगाए गए।

किऊल रेलवे अस्पताल के डॉक्टर आलोक कुमार के नेतृत्व में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। दोनों स्टेशनों के प्रमुख स्थलों पर पोस्टर लगाकर कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व उपचार की जानकारी दी गई। इस संबंध में यात्रियों के बीच पर्चा का वितरण किया गया। जिसमें बताया गया कि कोरोना एक संक्रामक बीमारी है। जो मानव एवं पशु दोनों में सर्दी-जुकाम से संबंधित बीमारी का संक्रमण करता है। अचानक बुखार आना, खांसी, उल्टी होना, सांस लेने में परेशानी, दस्त, निमोनिया इसके लक्षण है। बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने, हाथ की अच्छी तरह सफाई करने एवं डॉक्टर से संपर्क स्थापित कर उपचार कराने को कहा गया। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या पर टॉल फ्री नंबर 104 पर संपर्क करने की अपील की गई है।

पर्चा का वितरण करते चिकित्सक।
खबरें और भी हैं...