पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से न हों पैनिक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलेक्ट्रेट स्थित मंत्रणा कक्ष में शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. सुरेश शरण की अध्यक्षता में स्वास्थ विभाग के पदाधिकारियों व कर्मियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नोबेल कोरोना वायरस से बचाव की तैयारी से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में एसीएमओ और डब्ल्यूएचओ के एसएमएओ द्वारा पावर प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नोबेल कोरोना वायरस के फैलने और उसके बचने के बारे के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बतलाया गया। राज्य सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के संबंध में चर्चा करते हुए बताया गया कि सभी प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि लोगों को पैनिक नहीं होने दें। इसके अलावा प्रचार प्रसार फैलाने का भी निर्णय लिया गया। कोई भी विदेश से आए हुए व्यक्ति की जांच उनके संपर्क में आए हुए व्यक्तियों की जांच अवश्य हो। जो साधारण रूप से सर्दी बुखार खांसी लेकर आते हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। सीएस ने कहा सभी डॉक्टर और कर्मियों की छुट्टी 31 मार्च 2020 तक स्थगित कर दी गई है।

स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक करते सीएस एवं उपस्थित स्वास्थ्यकर्मी
खबरें और भी हैं...