पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर्व के दौरान तालाब में नहाने गया युवक डूबा, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नदियावा गांव में तालाब में स्नान करने के दौरान एक युवक की डूब कर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक नदियावा ग्राम निवासी अशोक सिंह के 35 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। गांव के युवकों के साथ कीचड़ युक्त होली खेलने के बाद स्नान करने हेतु दुर्गा स्थान के निकट स्थित तालाब गया था।

स्नान करने के दाैरान अचानक तालाब काे तैरकर पार करने के चक्कर में बीच गहरे पानी में पहुंचने पर उसका दम फूलने लगा अाैर गहरे पानी में डूब गया। उसके साथी विकास कुमार के हल्ला करने के बाद गांव के लोग तालाब के निकट जुट गए। ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाल कर पीएचसी लाया गया। जहां से उसे तत्काल लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में होली के कारण डॉक्टर के नहीं रहने पर उसके तत्काल विद्यापीठ चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चंदन कुमार का एक बेटा एक बेटी भी है। मृतक की प|ी सरस्वती देवी ने बताया कि पति के गुजर जाने से बेसहारा हो गई। अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित पंचायत के कर्मचारी के द्वारा रिपोर्ट प्राप्त होने पर सरकार के द्वारा निहित व्यवस्था के तहत पीड़ित परिवार को लाभ दिया जाएगा।

तालाब में डूबने से मृतक चंदन कुमार एवं उसके परिजन।
खबरें और भी हैं...