- Hindi News
- National
- Chanan News Electricity Affected Due To Rain Affected The Drinking Water
बारिश से बिजली बाधित पेयजल पर पड़ा असर
शुक्रवार की देर रात हुई बेमौसम बारिश से प्रखंड क्षेत्र के जानकीडीह, संग्रामपुर, महुलिया,लाखोचक,जगुआजोर सहित अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति लगभग 24 घन्टे से अधिक समय तक बाधित रही। शुक्रवार और शनिवार को बेमौसम बारिश ने यहां बिजली विभाग की तैयारियों की पोल खाेल कर रख दी।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण इलाकों में भी इसका खासा असर दिखा। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सर्वाधिक प्रभाव पेयजल व्यवस्था पर पड़ा। अधिकांश घरों में अब पानी के लिए लोग सबमर्सिबुल पंप पर आश्रित हो गए हैं। शुक्रवार की देर रात से ही बिजली गुल रहने से लोग सुबह से ही पानी के लिए परेशान रहे। जिनके घरों में टंकी में रिजर्व पानी था, उनके काम तो कुछ घंटे चलते रहे। हालांकि बाद में दोपहर होते होते अधिकांश घरों में पीने के पानी का भी संकट हो गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर कई व्यवसायियों पर भी पड़ा।