पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Employed Teachers Burnt Effigy Of Chief Minister In Protest Against Government Policy

सरकार की नीति के विरोध में नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र सूर्यगढ़ा के समीप बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वयन समिति के तत्वाधान में नियोजित शिक्षकों ने समान काम समान बेतन की मांग को लेकर सीएम नीतीश कुमार के अलावे सचिव आरके महाजन एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। इसके पूर्व शिक्षकों ने प्रखंड संसाधन केन्द्र सूर्यगढ़ा से होते हुए सरकारी अस्पताल तक आक्रोश मार्च निकाला।

मौके पर मौजूद प्रखंड अध्यक्ष मनीष कमल, राज्य प्रतिनिधि वरूण कुमार, संदेश पटेल, सुरेन्द्र कुमार एवं अन्य शिक्षको ने कहा कि सरकार के कार्रवाही से शिक्षक आंदोलन और उग्र हो चुका है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देने हुए कहा कि सरकार तानाशाही रवैया नहीं आपनाये, नहीं तो शिक्षक सड़क से समाहरणालय तक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर नरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रभात कुमार,रामजी चैधरी, संजीव कुमार, कैलाश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, रामबालक दास, जितेन्द्र कुमार, प्रेमचंद सिंह, राजकुमार, प्रफुल्ल कुमार कमल, कुंदन कुमार, वकील प्रसाद सिंह, राजेश कुमार रंजन, संजय कुमार वर्मा, रोहित कुमार, खुशबू कुमारी, अभिलाषा कुमारी, पुनिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूनम कुमारी,रीना, रेणू, राजेश कुमार सुमन, विजेन्द्र कुमार राय रीना, गुणन, रानी, सुभाष चन्द्र भारती, सदाशिव पंडित सहित सैकडों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।

मांगें मानी जाने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन

चानन | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर हड़ताल एवं तालाबंदी के समर्थन में सोमवार को प्रखंड के अधीन शिक्षकों ने 22वें दिन पूर्व प्रायोजित कार्यक्रम के तहत होलिका दहन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा एवं शिक्षा सचिव आरके महाजन का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बबलू कुमार ने किया। पुतला दहन के पूर्व शिक्षकों ने रैली निकाली जो प्रखंड संसाधन केंद्र से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय होते हुए पुनः प्रखंड संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय रामपुर मननपुर पहुंचा जहां पुतला फूंका गया। नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि होलिका दहन के अवसर पर सभी हड़ताली शिक्षक सरकार से मांग करते हैं कि जब तक शिक्षकों का चिर परिचित मांग सेवा शर्त एवं राज्य कर्मी का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक इसी तरह का सत्याग्रह पूर्ण आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी जिद छोड़कर शिक्षकों से वार्ता करनी चाहिए।

आक्रोश मार्च निकाल सीएम का पुतला जलाया

हलसी बीईओ कार्यालय के समक्ष पुतला लेकर प्रदर्शन करते नियोजित शिक्षक।

भास्कर न्यूज| हलसी

हलसी प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को होलिका दहन के अवसर पर हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने सरकार के विरोध में नारे लगाए एवं मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग का पुतला दहन किया। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव बिपिन बिहारी भारती ने कहा कि संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर होलिका दहन के दिन मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग का पुतला दहन किया गया है। कहा कि शिक्षा व गरीबों की दुहाई देने वाली बिहार सरकार हम शिक्षकों की कमाई हुई मजदूरी माह जनवरी और 16 दिन फरवरी के वेतन भुगतान पर भी रोक लगा दी है। जिससे शिक्षक व शिक्षक परिवार होली नहीं मना सकेंगे। प्रदेश सचिव ने शिक्षकों को संकल्प दिलाया कि इस बार की होली का बदला अवश्य लेंगे। मुख्यमंत्री को स्नातक विधान परिषद के चुनाव में टेलर दिखाते हुए विधान सभा के चुनाव में दीपावली नहीं मनाने देने का पूरा फ़िल्म दिखायेंगे। मुख्यमंत्री ने विरोध के भय से होनेवाले कार्यक्रमों को करोना वायरस का बहाना बनाकर रद्द किया। विदित हो कि 15 मार्च को लखीसराय में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होना तय था। जिसे तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है।

जिला कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा, शिक्षक नेता पवन कुमार, प्रखंड सचिव मुकेश कुमार, मिंटू कुमार, योगेंद्र राम, बनारसी महतो, मनोज कुमार पांडेय, जवाहर प्रसाद, श्रवण कुमार, मनोज यादव, निरंजन कुमार, रामाशीष राम, सुजीत कुमार, शम्भूनाथ शुक्ला, अरविंद कुमार, सरोज कुमार, ब्रजेश कुमार, रामाशीष ठाकुर, दिनेश चौधरी, रंजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, सुनील कुमार, रामप्रवेश कुमार, प्रमोद कुमार, उपस्थित थे।

होलिका दहन पर शिक्षकों ने फूंका मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग के अपर सचिव का पुतला

लखीसराय | होलिका दहन पर हड़ताली शिक्षकों ने सोमवार को शाम मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग के अपर सचिव का पुतला जलाया। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति जिला इकाई ने प्रखंड कार्यालय के पास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षामंत्री कृष्णनंदन वर्मा एवं अपर सचिव शिक्षा विभाग आर के महाजन तथा सुशील मोदी का किया पुतला दहन किया।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति राज्य अध्यक्ष मंडल सदस्य-सह- प्रदेश अध्यक्ष एससी एसटी शिक्षक संघ बिहार के अमिताभ बच्चन के नेतृत्व में लखीसराय बी आर सी में सैकड़ों महिला पुरुष नियोजित शिक्षक इकट्ठा हुए जहाँ से पुतला लेकर बिहार सरकार मुर्दाबाद, वेतन चोर गद्दी छोड़ एवं सेवा शर्त, राज्यकर्मी का दर्जा दो, शिक्षकों पर दमनात्मक कार्रवाई बंद करो का नारा लगाते हुए बीआरसी से चलकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और पुतला का दहन किया।

सूर्यगढ़ा में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के पूर्व जुलूस निकालते नियोजित शिक्षक।

बीआरसी केंद्र पर सीएम का पुलता फूंकते नियोजित शिक्षक।
खबरें और भी हैं...