दियारा इलाके में छापेमारी में अंग्रेजी शराब बरामद
पिपरिया | पिपरिया थानाध्यक्ष प्रजेश दूबे के नेतृत्व में होली पर्व को देखते हुए प्रतिबंधित शराब की बिक्री एवं शराब सेवन के खिलाफ दियारा इलाके के कई गांवों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दियारा पिपरिया गांव निवासी शिवम सिंह के पुत्र लाली सिंह के यहां 375 एमएल का 14 बोतल विदेशी प्रतिबंधित शराब की बोतल बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दियारा इलाके के कई गांव में होली पर्व को देखते हुए प्रतिबंधित शराब की बिक्री एवं शराब सेवन को लेकर एक अभियान के तहत छापामारी की गई।