किसानों को खेतों में जलसंग्रह करने के लिए मिलेगा अनुदान
जलजीवन हरियाली योजना से मिलेगा लाभ
वैसे किसान जिनके पास कम से कम एक एकड़ जमीन है तो जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर 75 हजार रुपये तक अनुदान लेकर अपने खेतों में ही जल संग्रह कर सकते हैं। इस संबंध मेंकृषि समन्वयक कृष्णकिशोर कुमार ने बताया राज्य सरकार से अनुदान लेकर किसान अपने खेतों में ही जल का संग्रह कर सकते हैं। किसानों को प्रति एकड़ 75 हजार पांच सौ रुपए अनुदान दिया जाएगा। योजना के लिए दो तरह की पात्रता तय किया गया है। जिसके अंतर्गत समूह और व्यक्तिगत में से किसी एक प्रारूप में आवेदन किया जा सकता है।
व्यक्तिगत में वैसे किसान आएंगे जो कम से कम एक एकड़ जमीन में जल संचय करना चाहते हैं। सामूहिक श्रेणी में छोटी जोत के दो या दो से अधिक किसान समूह बनाकर एक एकड़ के लिए आवेदन कर सकते हैं। पांच हेक्टेयर से अधिक के लिए योजना लेने वाले किसान समूहों को शत प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। इसमें जीविका समूह एवं एफपीओ शामिल है। अनुदान आच्छादित रकबे पर ही मिलेगा। इसकी अधिकतम सीमा प्रति एकड़ के लिए 75 हजार पांच सौ रुपये तक निर्धारित किया गया हैं। पैसे का भुगतान लाभार्थियों के खाते में किया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग के वेबसाइट पर ऑन लाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
जल जीवन हरियाली योजना की पात्रता
एक किसान को कम से कम एक एकड़ खेत में सिंचाई के लिए सब्सिडी मिलेगी। किसान पात्रता को दो वर्गों में बांट गया है।व्यक्तिगत श्रेणी एवं सामूहिक श्रेणी। व्यक्तिगत श्रेणी में वे किसान शामिल हैं जो न्यूनतम एक एकड़ भूमि में सिंचाई करना चाहते हैं। सामूहिक श्रेणी में एक एकड़ से छोटी जोत वाले किसान शामिल है। इस योजना का लाभ एक से ज्यादा किसान समूह बनाकर एक एकड़ या एक इकाई में सिंचाई करने के लिए उठा सकते हैं। इसके अलावा जो किसान इस योजना का लाभ 5 हेक्टेयर से अधिक रकबे में एक साथ लेना चाहते हैं, उन्हें शत-प्रतिशत वास्तविक लागत के अनुरूप सब्सिडी दी जाएगी।