- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Fir Registered Against Ten People Including Former District Councilor In Property Dealer Murder
प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पूर्व जिला पार्षद सहित दस लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज
आवासीय परिसर में अपराधियों ने डीलर अरूण को मारी थी गोली
लखीसराय थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक के पास स्थित मेघरायनगर मुहल्ला स्थित आवासीय परिसर में अपराधियों द्वारा प्रॉपर्टी डीलर अरूण सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पिपरिया प्रखंड के पूर्व जिला पार्षद ब्रजनंदन सिंह उर्फ डिल्लन सिंह सहित दस लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए एसआईटी टीम का गठन एसपी ने किया है।
हत्या के मामले में मृतक अरूण सिंह के पुत्र अविनाश कुमार उर्फ बमबम ने दर्ज कराए गए एफआईआर में पूर्व जिला पार्षद ब्रजनंदन सिंह उर्फ डिल्लन सिंह के अलावा रंजीत सिंह उर्फ बौधू सिंह, दिलखुश कुमार, डिल्लन सिंह के पुत्र, उनके पिता हरिनंदन सिंह, चंदन कुमार सिंह, सच्चिदानंद सिंह, शिव कुमार सिंह, रामाश्रय सिंह एवं जेल में बंद बैजनाथ सिंह को हत्याकांड में आरोपित किया है। एफआईआर में कहा है कि उनके पिता अरूण सिंह अपने आवासीय परिसर स्थित बंगला पर बैठे हुए थे, तभी रंजीत सिंह उर्फ बौधू सिंह, दिलखुश कुमार और डिल्लन सिंह का पुत्र पल्सर बाइक से आया और फायरिंग करते हुए हत्या कर दी। परिजनाें के द्वारा खदेड़े जाने के कारण तीनों भागने लगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में अरूण सिंह ने अपने भाई शैलेश कुमार की हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इसी केस में बैजनाथ सिंह जेल में भी बंद हैं। पिछली तारीख पर बैजनाथ सिंह ने उनके पिता अरूण सिंह को कोर्ट में धमकी भी दिया था।