- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Holi Is The Hue Of Laughter Song Color And Melody Ranjit
होली हंसी-ठिठोली, गीत, रंग-राग की कशिश है : रणजीत
रविवार को नया बाजार धर्मशाला में राष्ट्रीय कानोजिया सोनार महापरिवार के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हास्य व्यंग्य होली विशेषांक रंगोर नामक पुस्तिका का लोर्कापण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापरिवार के जिलाध्यक्ष गणेश प्रसाद वर्मा ने की। संचालन कवि ओमप्रकाश स्नेही ने किया।
कार्यक्रम में पत्रकार रंजीत सम्राट द्वारा संपादित हास्य व्यंग्य होली विशेषांक रंगोर पत्रिका का लोर्कापण मुख्य अतिथि बुजुर्ग कवि परमेश्वरी सिंह अनपढ़, दशरथ महतो, राजेन्द्र कंचन, दया शंकर सिंह बेधडक ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में रंगोर के संपादक रणजीत कुमार सम्राट ने कहा कि संस्कृतिक गरिमा से मंडित होली पारस्परिक त्याग, सहयोग, प्रेम और आत्मशक्ति की नींव पर अधारित हास्य व्यंग्य होली विशेषांक रंगोर एक संदेश देता है जो जीवन को बहुरंगी विधाओं से जोड़कर समाज में शान्ति-स्नेह और सदभाव का वातावरण बना रहे। होली भी रंग-गुलाल से सराबोर होती है और हंसी-ठिठोली, गीत-संगीत, रंग-राग की भी खास कशिश होती है। जिलेवासियों से आपसी भाईचारा, सौहार्द वातावरण में एकता और अखण्डता को बरकारार रखते हुए होली शान्ति से मनाने की अपील किया। कार्यक्रम में लोककवि दयाशंकर सिंह बेधडक ने केकरे हाथे कनक पिचकारी, केकरे हाथ अबीरा, अवध मां होली खेले रघुवीरा... कविता का पाठ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने रंग-बिरंगे परिधानों में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते रहे। कार्यक्रम में कवि परमेश्वरी सिंह अनपढ़, दशरथ महतो, दयाशंकर सिंह बेधड़क, प्रो. शिवशंकर मिश्र, प्रो.मिथलेश मिलन, राजेश्वरी सिंह, सुकदेव मोदी ने बारी-बारी से अपनी रचनाओं को सुनाकर होली की रसफ़ुहार से लोगों को भींगाते रहे। महामूर्ख सम्मेलन में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को माला पहना कर उन्हे लंठाधिराज, महामूर्खाधिराज, मुर्खापति, मुर्खानंद आदि से विभुषित किया गया। इस अवसर पर जदयू नेता अनिल कुमार साहु, घनश्याम प्रसाद यादव, सीपीएम जिला सचिव मोती साह, कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, राजद के अर्जुन प्रसाद वर्मा, शिक्षक नेता सत्य प्रकाश, पत्रकार विश्वनाथ गुप्ता, विजय झा, राष्ट्रीय कानोजिया सोनार महापरिवार के प्रदेश अध्यक्ष सुवीन कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव विनोद वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद वर्मा, राज्य महासचिव मुन्नी लाल वर्मा, राज्य उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा, ललन वर्मा, चन्द्रिका वर्मा आदि ने भाग लिया। वहीं दूसरी ओर दालपट्टी मुहल्ला स्थित तैलिक धर्मशाला में सामाजिक न्याय मंच के तत्वावधान में होली मिलन समारोह मनाया।
होली मिलन समारोह में रंगोर पत्रिका का लोकार्पण करते अतिथि।