होली मिलन समारोह आयोजित कर एक-दूसरे को लगाया रंग-गुलाल
प्राइवेट स्कूल एण्ड चिल्ड्रन एसोसिएशन शाखा सूर्यगढ़ा के तत्वावधान में स्थानीय जगदीशपुर गांव स्थित संत मदर टरेसा इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में स्कूल के डायरेक्टर राजेश कुमार चैतन्य की देखरेख में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने होली पर्व को लेकर अपनी-अपनी राय रखी साथ ही कविता व गजल का भी मुशायरा किया गया। मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आर्य, प्रखंड अध्यक्ष सह संत मेरी इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल टीजो थाॅमस, मनसा पब्लिक स्कूल के नीरज मिश्रा, एबी डीएवी पब्लिक स्कूल कजरा के डायरेक्टर अजय कुमार, मदर टरेसा पब्लिक स्कूल अभयपुर के विजय कुमार, कृष्णमुरारी पब्लिक स्कूल खर्रा के प्रिंसिपल कृष्णमुरारी कृष्ण, इलाइट एकेडमी कजरा के प्रिसिंपल प्रकाश कुमार, कौशल कुमार,न्यू डिवाइन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मो. अरमान सहित अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी।
होली मिलन समारोह के दौरान चिल्ड्रेन वेलफेयर के सदस्य।