पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली गीतों पर जश्न के साथ पकवान का उठाया आनंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार की देर शाम स्थानीय बाजार स्थित गोकुल नंदन कॉम्प्लेक्स में मुंगेर चैंबर आॅफ काॅमर्स सूर्यगढ़ा इकाई के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

सूर्यगढ़ा इकाई के अध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक की अगुवाई में कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत की गई। कार्यक्रम के शुरूआत में चैम्बर के सदस्यों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली मनायी साथ ही चेम्बर अध्यक्ष श्री सिंह ने उपस्थित कलाकारों एवं बुद्धिजीवियों को चुनरी देकर सम्मानित किया। मौके पर सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, चैम्बर सचिव आलोक अग्रवाल,वरिष्ठ सदस्य सह अधिवक्ता ओम प्रकाश साह,जयशंकर अग्रवाल,डाॅ. उपेंद्र सिंह,डाॅ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा,सक्रिय सदस्य प्रेम कुमार,स्वर्ण व्यवसायी विमल वर्मा, युवा समाजसेवी मोनू केडिया,संजीव राय,सुनील अग्रवाल,उमाशंकर प्रसाद,शिव कुमार जोशी उर्फ बल्लू जोशी, यूको बैंक मैनेजर मोहन सिंह,
रंजीत मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

उपस्थित लोगो को इत्र,गुलाब जल का छिड़काव के साथ फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। इस दौरान साहित्यकार प्रो. राजेन्द्र राज ने होली खेले रधुवीरा अवध में,रंग बरसे भींगे चुनरवाली रंगबरसे के अलावे ओ मेरी जोहरा जबी तुझे मालूम नहीं,रफ्ता रफ्ता वो मेरे हस्ती के सामा जैसे गीत गाकर लोगों का मन मुग्ध कर दिया एवं थिरकने के लिए मजबूर किया।

कलाकारों को किया गया सम्मानित

वहीं दूसरी ओर क्षेत्रीय कलाकारों कृष,गौरव,गुलो कुमार, अरूण कुमार, अशोक कुमार,अजीत,शिव कुमार जोशी,विमल वर्मा आदि ने अपने होली के गीतों से वातावरण को मधुर व सरस बना दिया। होली समारोह में सदस्यों ने पूआ-फूलौड़ी आदि का भरपूर आंनद उठाया। रविशंकर सिंह अशोक एवं सचिव आलोक अग्रवाल के द्वारा कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

होली मिलन समारोह के दौरान उपस्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य।
खबरें और भी हैं...