- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Holi Was Mocked By Prohibition Of Liquor Road Running From Morning To Evening
होली पर शराबबंदी का उड़ा मजाक, सड़क किनारे सुबह से शाम से चलता रहा दौर
लखीसराय| होली में शराब बंदी का खूब मजाक उड़ाया गया। हालांकि होली पर पुलिस की गश्ती सुबह से ही होती रही, लेकिन बेखौफ होकर लोग छकपान करते रहे। शहर में हर गली नुक्कड़ एवं सार्वजनिक स्थलों पर शराब का दौर चलता रहा। होली पर पुलिस भी नजर अंदाज कर चलती रही। एसपी सहित पुलिस अधिकारी सुबह से ही शहर में गश्त करते रहे। समय ढलने के साथ ही शराबियों का जमघट लगते रहा। लोग सड़क किनारे बैठक कर शराब में मदहोश रहे। छोटी माेटी घटना करो छोड़ शहर में होली का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। होली त्योहार पर लोग अपने रंग में रंगे रहे। विभिन्न रूप धारण किए लोगों ने होली को सेलिब्रेट किया।
शराब बंदी के बावजूद भी लोग शराब के नशे में मदहोश रहे। शहर के पंजाबी मोहल्ला जाने वाली सड़क किनारे लोग बैठक कर शराब का सेवन कर रहे थे। ठीक दोपहर 1 बजे पुलिस गश्त लगाते हुए वहां पहुंची। देखकर कर कहा कि हमारी नौकरी लोगे क्या।