पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Holika Dahan39s Auspicious Ashes From 6 To 23 Minutes Tonight From 8 To 23 Minutes

आज शाम 6 बजकर 23 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक होलिका दहन का का शुभ मुर्हूत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में शांति सद्भाव के साथ होली पर्व मनाने के लिए जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की है। सोमवार को पूरे जिले भर में होलिका दहन कार्यक्रम होगा। शहर में जगह-जगह होलिका दहन के लिए साफ-सफाई व डंडे गाड़ने का कार्य किया जा रहा है। मंगलवार को होली मनाई जाएगी। बाजार पिचकारियों और रंग-गुलाल से सजी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होलिका दहन आज 9 मार्च को शाम 6 बजकर 23 मिनट से रात 8 बजकर 23 मिनट तक संपन्न होगा। वहीं धुरेड़ी कल 10 मार्च को सुबह से ही शुरू हो जाएगी। जिसका उत्साह अभी से युवाओं में देखने को मिल रहा है। वहीं होली पर्व को लेकर स्कूल व कॉलेजों में शनिवार से अवकाश हो गया है। जिसको लेकर स्कूल व कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

97 जगहों पर रहेगा मजिस्ट्रेट और पुलिस की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। ड्यूटी से गायब रहने वाले पदाधिकारियों पर भी जिला प्रशासन का डंडा चलेगा। पर्व के दौरान शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने 9 मार्च को होलिका दहन एवं 10 मार्च को होली को लेकर पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी थानाध्यक्ष, बीडीओ, सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में चौकस रहने एवं शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराने का निर्देश दिया है।

नुकसान से त्वचा को बचाएं

जानकारों की मानें तो होली के रंग तैयार करने के लिए ऐसे केमिकल मिलाएं जाते हैं जो हर तरह से त्वाचा और शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। हरा रंग- यह कलर्स कॉपर सल्फेट से तैयार किया जाता है जो आंखों में एलर्जी और रोशनी को कम करने का काम करता है। पर्पल रंग- यह क्रॉमियम अक्साइड से तैयार किया जाता है जो अस्थमा और अन्य तरह की एलर्जी का कारण बनता है। सिल्वर रंग- यह एल्मुनियम ब्रोमाइड से तैयार किया जाता है इससे स्किन में एलर्जी होती है। ब्लैक रंग- यह लेड अक्साइड से तैयार किया जाता है इससे मेमोरी लॉस होती है। लाल रंग- यह पारा से तैयार किया जाता है इससे स्किन में कैंसर होने की संभावना होती है। गोल्डन रंग- यह महीन कांच के चूर्ण से तैयार किया जाता है इससे स्किन में खिचाव, फुंसी होने की संभावना रहती है।

इन जगहों पर रहेगी पुलिस की विशेष चौकसी| लखीसराय शहर के विद्यापीठ चौक, पुरानी बाजार ,बड़ी दुर्गा स्थान, इंगलिश मुहल्ला, बड़हिया,हलसी के बमुआरा, सतसंडा, हलसी, मसरिया बाजार, रामगढ़ चाैक,,सूर्यगढ़ा बाजार, सलेमपुर, मेदनीचौकी मननपुर बाजार


इसका रखें ध्यान| कलर्स खेलने से पहले स्किन पर पेट्रोलियम जैली लगाएं। कलर्स खेलने के बाद नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। बेसन और मलाई का मिश्रण बनाकर कलर्स को छुड़ाएं। ग्लीसरीन युक्त सॉफ्ट साबुन का यूज करें। कलर्स छुड़ाने में मुलायम कपड़ों का इस्तेमाल करें। रंग छुडाने से पहले जैतून का तेल व नारियल का ऑयल लगाएं। नाखूनों में रंग न लगे इसलिए पहले बेसकोट लगाकर नेलपेंट लगाएं। बालों को गुनगुने पाने से धोएं, कम से कम दो बार शैम्पू करें। फिर कंडीशनर लगाकर साफ करें।

होली पर्व को ले रंग अबीर गुलाल उड़ाकर मस्ती करतीं महिलाएं।

जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना

केआरके हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम में भी पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे अवैध शराब कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग एवं स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी शुरू दिया है। होली के दौरान जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। 06346-232124 पर कोई भी जानकारी आम लोग दे सकते हैं। होलिका दहन को लेकर जिलाधिकारी एवं एसपी ने पदाधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण करने तथा यातायात पार्किंग की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। कंट्रोल रूम 9 मार्च के पूर्वाह्न छ: बजे से 11 मार्च के अपराह्न दो बजे तक संचालित रहेगा। जिलाधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने डीटीओ को पर्व के दौरान नशे में बाइक चलाने वालों की गहन जांच करने के साथ ही ओवरलोिंडग एवं बाइक पर ट्रिपल लोड की जांच करने का निर्देश दिया है। डीएम ने सिविल सर्जन को होली पर्व के दौरान जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में एंबुलेंस की व्यवस्था करने, सदर अस्पताल लखीसराय में 24 घंटे चिकित्सा सेवा की व्यवस्था करने को कहा है।
खबरें और भी हैं...