- Hindi News
- National
- Chanan News Husband Had Relationship With Another Woman Wife Commits Suicide
पति का दूसरी महिला से था संबंध, पत्नी ने की आत्महत्या
जानकीडीह पंचायत के धनवह गांव निवासी मंटू यादव की 37 वर्षीय प|ी सरिता देवी की मौत रहस्मयी तरीके से हो गयी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर भेज दिया।
ग्रामीण सूत्रों के अनुसर सरिता देवी के पति मंटू यादव का किसी और महिला के साथ नाजायज सबंध था। जिसकी जानकारी मंटू यादव की प|ी सरिता देवी को थी। इसे लेकर पति-प|ी के बीच विवाद चल रहा था। सरिता देवी अपने पति को उस महिला से दूर रहने के लिए कहती थी लेकिन पति मंटू यादव उस महिला के साथ अवैध शराब का कारोबार करता था। बार-बार मना करने के बाद मंटू यादव का उस महिला के साथ रिश्ता बना रहा। इससे नाराज होकर सरिता देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि सरिता देवी और उसके घरवालों के बीच आपसी विवाद के कारण यह घटना घटी है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। पंचायत के उपमुखिया शकलदेव बिंद ने पीड़ित परिवार को कबीर अंत्योष्टि के तहत 2500 रुपये आर्थिक सहायता दी है। सरिता देवी अपने पीछे एक बेटी और दो छोटे-छोटे बेटे को छोड़ गई है।
चानन की घटना