पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News If The Food Of The Pregnant People Is Right The Newborn Will Get Rid Of Malnutrition

गर्भवतियों का खान-पान सही हो तो नवजात को कुपोषण से मिलेगी मुक्ति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला के सभी आंगनाबाड़ी केंद्रों पर रविवार को प्रभात फेरी निकाल कर पोषण पखवाड़ा की शुरूआत की गई। आंगनबाड़ी सेविकाओं के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बच्चे व गर्भवती माताओं सहित उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान सही पोषण देश रोशन व पोषण में मुस्कान है, स्वास्थ्य की पहचान है व स्वस्थ्य बच्चा, देश अच्छा जैसे नारे लगाये गए। रैली के दौरान महिलाओं को सही पोषण की जानकारी दी गई और उनके खानपान को ले व्यवहार परिवर्तन पर चर्चा की गई। बताया गया कि गर्भवती माताओं का सही खानपान हो तो जन्म होने वाले शिशु को कुपोषण के प्रभाव से शुरूआती दौर में ही रोका जा सकता है। आंगनबाड़ी सेविकाओं सहित जीविका दीदी की सहभागिता से पोषण संबंधी जानकारी देते हुए दीवार पेटिंग भी की गई।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी अनुपमा ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के दौरान पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं की मदद से पोषण गतिविधियों में आमंत्रित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पोषण में पिता की भूमिका को तय कराना ही इस बार के पोषण पखवाड़ा के लक्ष्यों में से एक होगा। पोषण के त्योहार के साथ होली भी मनाया जायेगा।

पोषण पखवाड़ा पर रैली निकालते सेविका व बच्चे।
खबरें और भी हैं...