पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भलुई हॉल्ट के निकट ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार को प्रखंड के भलुई हाॅल्ट के निकट आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। सेवा केंद्र का उद्घाटन कुंदर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि संतोष चौरसिया सेवा केंद्र के स्टेट चीफ मनोज कुमार, सीएसपी संचालक अनिल कुमार यादव के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया। इस दौरान कुंदर पंसस प्रतिनिधि संतोष चौरसिया ने सीएसपी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण इलाकों में ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से लोगों को खाता खोलने और जमा निकासी करने में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र की अनिवार्यता पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए अधिक से अधिक संख्या में ग्राहक सेवा केंद्र से जुड़ने कि सलाह लोगों को दिया।

ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन करते पंसस के प्रतिनिधि व अन्य।
खबरें और भी हैं...