पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Jugaad Driver Died On The Spot Due To Collision Of Unknown Vehicle Villagers Jammed Road For 2 Hours

अज्ञात वाहन की टक्कर से जुगाड़ गाड़ी के चालक की मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने 2 घंटे सड़क किया जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के लखीसराय-शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग पर 6 नंबर पुलिया चोटहा गांव के पास गुरुवार की देर रात जुगाड़ वाहन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण जुगाड़ वाहन के चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के वक्त चालक अपने जुगाड़ वाहन का चेन चढ़ा रहे थे। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे तक लखीसराय-शेखपुरा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। अाक्रोशित परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे।

घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ चौक थाना की पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद सड़क को जाम से मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार लखीसराय कबैया निवासी रामेश्वर साव के 45 वर्षीय पुत्र मंटू साव जुगाड़ गाड़ी पर सामान लोड कर लखीसराय से बिल्लो गांव गए थे। बिल्लो से लौटने के क्रम में लखीसराय शेखपुरा पथ पर 6 नंबर पुलिया चोटहा ग्राम चौक के निकट जुगाड़ गाड़ी का अचानक चेन उतर जाने के कारण वह नीचे उतर कर चेन चढ़ा रहे थे। उसी समय शेखपुरा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जुगाड़ गाड़ी में टक्कर मार दी।

सड़क जाम से कारण यात्रियों को परेशानी

देर रात सड़क दुर्घटना में झरझरिया वाहन चालक की मौत की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों द्वारा सड़क जाम कर दिए जाने से लखीसराय-शेखपुरा एवं सिकंदरा की ओर से आने व जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दर्जनों वाहन जाम में फंसे रहे। वाहन में सवार यात्री जाम समाप्त होने के इंतजार में वाहनों बैठक कर या फिर वाहन से बाहर निकल कर प्रतीक्षा करते रहे। पुलिस के काफी पहल पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हुई तो वाहन में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

चोटहा गांव के पास गुरुवार रात जुगाड़ वाहन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें जुगाड़ चालक की मौत हो गई। शव को परिजन को सुपुर्द कर ज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।
धीरेन्द्र पाठक,थानाध्यक्ष,रामगढ़ चौक

मौके पर पदाधिकारियों ने परिजनों को समझाया

घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर एवं पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजन को 20 हजार रुपए देकर जाम को हटवाया। इस संबंध में लखीसराय प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार रंजन ने बताया कि पारिवारिक लाभ के तहत परिजन को 20 हजार रुपये दिया गया है। अंचलाधिकारी लखीसराय ने बताया कि संबंधित पंचायत के कर्मचारी के द्वारा रिपोर्ट के बाद सरकार के द्वारा निहित प्रावधान के तहत लाभ दिया जाएगा।

ऑटो पलटने से चार जख्मी, इलाज जारी

लखीसराय | किऊल-बिछवे मुख्य सड़क पर जलसंघवा के बीच शुक्रवार को एक ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण सवार चार लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मी लखीसराय जिले के बालूपर रामपुर टोला के निवासी हैं। सभी जख्मियों को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। किऊल थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि ऑटो पर लखीसराय के बालूपर निवासी आठ-दस लोग सवार थे। सभी लखीसराय से श्रृंगीऋषि धाम पूजा करने जा रहे थे। रास्ते में जलसंघवा के समीप चालक का संतुलन बिगड़ जाने से ऑटो सड़क किनारे पलट गई।

पारिवारिक लाभ योजना के तहत मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए देकर जाम हटवाया गया

चालक की मौत के बाद पोर्स्टमार्टम हाउस के बाहर शोकाकुल परिजन व मोहल्लेवासी।

सड़क जाम करते आक्रोशित लोग।
खबरें और भी हैं...