किऊल ने कैंदी को सौ रन से किया पराजित
हलसी| प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत खैरमा गांव में हो रहे बीसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में किऊल बस्ती की टीम ने कैंदी को सौ रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर गया। गुरुवार को सेमीफाइनल मैच में किऊल बस्ती की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 307 रन बनाया। जिसमें किऊल बस्ती की टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रोहित कुमार 41 बॉल पर 5 छक्का दो चौका की मदद से 66 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैंदी की टीम 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 207 रन पर ही सिमट गई। कैंदी की टीम की ओर से सुजीत कुमार सर्वाधिक छह छक्का एवं एक चौका की मदद से 13 बॉल पर 41 रन बनाया। किऊन बस्ती की टीम 100 रन से विजयी हुई। मैच में कॉमेंट्री की भूमिका में संजीव कुमार, स्कोरर रवि शंकर कुमार एवं निर्णायक में गौतम सिंह एवं विजय सिंह थे।