पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Marriage Of Married Woman For Dowry In Salounja Village Of Halsi Case Filed Against In Laws

हलसी के सलौंजा गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हलसी थाना क्षेत्र के सलौंजा गांव में विवाहिता कविता देवी की दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या कर दी। मृतक के पिता जमुई जिले सिकंदरा थाना क्षेत्र के विछवे ग्राम निवासी स्व. बैजनाथ यादव के पुत्र प्रकाश यादव ने हलसी थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जिसमें पति रघुनंदन यादव, ससुर लटन यादव, सास दुलो देवी, देवर चंदन यादव एवं देवरानी रुबो देवी को अभियुक्त बनाया गया है। आवेदन में प्रकाश यादव ने बताया कि अपनी पुत्री कविता देवी की शादी 3 वर्ष पूर्व हिंदू विवाह रीति रिवाज के तहत सलौंजा ग्राम निवासी लटन यादव के पुत्र रघुनंदन यादव से किया था। शादी के कुछ दिनों के बाद ससुराल के सभी सदस्य दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा 5 लाख दहेज मांगा जा रहा था। किसी तरह अपनी पुत्री को ससुराल में रखवाया था, लेकिन दहेज के लिए मेरी पुत्री के साथ मारपीट किया जाता रहा। पुत्री को एक साल की बच्ची मिंता कुमारी के जन्म लेने के बाद ससुराल के सभी लोग का कहना था कि बच्ची को जन्म दिया है उसकी शादी कैसे होगी। 10 मार्च को सूचना मिली कि बेटी कविता कुमारी को जान से मार कर लाश को लापता कर दिया गया है।

सूचना पाकर बेटी घर सलौंजा पहुंचे तो देखा कि घर के सभी लोग घर से गायब है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि पुत्री को षड्यंत्र के तहत ससुराल पक्ष के लोग हत्या की है। हलसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। कुछ लोग परिवारिक विवाद में महिला द्वारा कीटनाशक दवा खाकर आत्म हत्या कर लिए जाने की बात कहीं जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी विंदुओं पर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...