मंडल सदस्यों के साथ श्रम संसाधन मंत्री ने की बैठक
भारतीय जनता पार्टी लखीसराय प्रखंड की एक बैठक करौता गांव में मंडल अध्यक्ष प्रमोद महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिंह उपस्थित थे। मंडल के सदस्य एवं ग्रामीणों ने मंत्री काे फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जमात की राजनीति करते हैं। सबका साथ सबका विकास करने का उद्देश्य है। बिहार में बहुत सारे योजना गरीबों के हित के लिए चलाया जा रहा है। जिसका अधिक से अधिक सभी लोग लाभ लें। हर गांव तक बिजली पहुंचाई गई है एवं हर घर में शौचालय दिया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री महेंद्र प्रसाद यादव, नंदू महतो, राजू पांडे, प्रमोद यादव, पिंकू कुमार, अमरजीत प्रजापति आदि मौजूद थे। बैठक में अनिल मंडल को पार्टी में सक्रिय रुप से भागीदारी के लिए फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया।