पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धूमधाम से मनी होली, युवाअाें ने जमकर उड़ाए गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार सुबह से देर रात तक मनाया गया त्याेहार

प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सोमवार और मंगलवार को धूमधाम से होली मनाई गई। सोमवार की देर शाम होलिका दहन के बाद मंगलवार सुबह से ही होली खेलने का दौर शुरू हो गया। कहीं पुरुषों की होली की महफिल जमी थी तो कही महिलाएं होली के रंग में रंगकर होली गायन कर रही थीं।

बच्चों, युवाओं और लोगों ने एक दूसरे पर रंगों की बौछार कर सतरंगी रंग में रंग दिया। महिलाओं की टोलियां भी घर-घर में घूमती रहीं। इस दौरान होल्यारों नेे तुम हो ब्रज की सुंदर गोरी मैं मथुरा को मतवारो... , होली खेले रघुवीरा अवध में... आदि होली गीत गाए। लोगों में पुआ, फुलौरी, गुड़ आदि वितरित किया गया। होल्यारों के लिए जगह-जगह आलू के गुटखे बने हुए थे। बच्चों व युवाओं की टोलियां सुबह से ही रंग-बिरंगी टोपियों को पहन कर एक-दूसरे को रंगों से सराबोर करते रहे। उत्साह के साथ शाम से ही देर रात तक घर पर आने-जाने वालों को लोगों ने तमाम पकवानों जैसे गुझिया, चिप्स, पापड़, पूआ आदि खिलाया। हालांकि इस बार रंगों के डालने से अधिक अबीर-गुलाल लगाने के प्रति देखा गया।

भलुई पंचायत के मुखिया गणेश रजक, लाखोचक पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, जानकीडीह उपमुखिया शकलदेव बिंद, संग्रामपुर मुखिया उमेश महतो, मलिया मुखिया डब्लू पासवान, कुंदर पंचायत समिति प्रतिनिधि संतोष चौरसिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव घूम-घूम कर लोगों से मिले और होली खेली। दूसरी तरफ शराबबंदी लागू होने के कारण कुछ लोगों ने चोरी छुपे मंदिरा की कुछ घुट अपने हलक से भी उतारा। ग्रामीण लोगों के द्वारा ढोलक, झाल के साथ होली के परम्परागत तरीके से गांव घुम-घुमकर फाग होली गया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से होली मनायी गयी।

चानन में होली खेलती महिलाएं एवं होली के गीत गाते लोग।
खबरें और भी हैं...