पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वर्ल्ड किडनी डे पर 200 से अधिक मरीजों की जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंसर सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने व उनके लक्षणों को विस्तृत रूप से बताया गया

गुरुवार को वर्ल्ड किडनी डे के अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा के सौजन्य से नेस्टीवा हॉस्पिटल पटना द्वारा सूर्यगढ़ा बाजार स्थित गोकुलनन्दन कॉम्प्लेक्स में मुफ्त गुर्दा जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारम्भ डॉ. उपेंद्र प्रसाद सिंह व डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर के शुभारम्भ के दौरान चैम्बर ऑफ कॉमर्स सूर्यगढ़ा इकाई के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह ने शिविर की रूपरेखा और शिविर की उपयोगिता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। शिविर के दौरान एनएमसीएच पटना के डॉक्टर अंकित व पीएमसीएच के डॉक्टर फिरोज ने लगभग 200 गुर्दा, मधुमेह व उच्च रक्तचाप की जांच की। जांच के पूर्व पटना के डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को कैंसर सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने व उनके लक्षणों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मधुमेह व रक्तचाप से किडनी पर प्रभावी असर पड़ने की बात कही।

साथ ही इन रोगों का ससमय उपचार कराने की बात कही जिससे सभी स्वस्थ्य व निरोग जीवन जी सके। कहा कि बिहार के 38 जिलों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। लखीसराय जिले में सिर्फ सूर्यगढ़ा में ही आयोजन किया गया है। शिविर के दौरान सेवा भाव से चैम्बर अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद सिंह उर्फ अशोक सिंह, सचिव आलोक अग्रवाल, सदस्य सह पूर्व मुखिया ओमप्रकाश साह, जदयू नेता कैलाशपति महतो, शिक्षाविद अंजनी आनंद, प्रेम महाजन, मुंशी साह रणजीत मण्डल,विमल वर्मा सहित चैम्बर के कई सदस्य सेवा भाव से शिविर में क्रियाशील नज़र आए।

जांच शिविर में उपस्थित मरीज व अन्य।

शिविर में रोगी का जांच करते चिकित्सक।
खबरें और भी हैं...