- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Municipal Council Board Meeting On 20 Budget Will Be Discussed
नगर परिषद बोर्ड की बैठक 20 को, बजट पर होगी चर्चा
19 फरवरी को बैठक का वार्ड पार्षदों ने किया था बैठक का बहिष्कार, बजट नहीं हो सका था पारित
नगर परिषद बोर्ड की बैठक 20 मार्च को होगी। इसके पूर्व 19 फरवरी को आयोजित बैठक में वार्ड पार्षदों के विरोध के कारण वित्तीय वर्ष 2019- 20 का बजट पारित नहीं हो सका था।
वार्ड पार्षदों ने नगर प्रशासन पर विकास योजनाओं को प्रभावित करने का आरोप लगा कर बैठक का बहिष्कार किया था। 20 मार्च को होने वाली बैठक में बजट पारित किया जाएगा। नगर परिषद ने वार्ड पार्षदों के विरोध के बाद कच्ची गली नाली, पेयजलापूर्ति एवं जल जीवन हरियाली से संबंधित पांच करोड़ से ज्यादा की टेंडर प्रकाशित की है। सभी 33 वार्डों को योजनाअों से आच्छादित किया गया र्है। नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में राशि नहीं मिलने के चलते विकास प्रभावित हुआ। वहीं 2017- 18 में सीएफएमएस सिस्टम के कारण राशि लेप्स हो गई। उन्होंने कहा कि इसके 81 विभिन्न योजनाओं की टेंडर जारी की गई है। दूसरी की प्रक्रिया चल रही है। अब जब टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई तो वार्ड पार्षदों की नाराजगी भी दूर हो गई। नगर परिषद की सशक्त स्थाई समिति ने विततीय वर्ष 2020- 21 की बजट को पहले ही पारित कर दिया है। 20 को होने वाली बैठक में बजट पर चर्चा के बाद बोर्ड से पारित की जाएगी।