पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kajra News Mv Drinking Water Problem In Lathia Kodasi For Two Years Even Food Crisis

म.वि. लठिया कोड़ासी में दो वर्षों से पेयजल की समस्या, मध्याह्न भोजन पर भी आफत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कजरा शिक्षांचल अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के मध्य विद्यालय लठिया कोड़ासी के विद्यार्थी और शिक्षक पिछले दो वर्ष से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। मजबूरन बच्चे बगल के कुंआ का पानी पीने को विवश हैं। विद्यालय में 174 नामांकित बच्चे एवं चार शिक्षक-शिक्षिकाएं हैं। चापाकल नहीं रहने से मध्याह्न भोजन बनाने में रसोईया को भी पानी की समस्या होती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विभाग और स्थानीय जन प्रतिनिधि से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। स्कूली बच्चे विद्यालय से लगभग सौ मीटर की दूरी पर अवस्थित कुंए पर जा कर अपनी प्यास बुझाते हैं। समस्या को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधि या विभाग गंभीर नहीं है। रसोईया ने बताया कि मध्याह्न भोजन के लिए भी कुंए के पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है। जिससे कभी-कभी बच्चे बीमार भी पर जाते हैं।

शिक्षक कहते हैं कम पानी पीयो

बच्चे पानी पीने के लिए बाहर जाते हैं और दूरी का फायदा उठाकर खोलने नें व्यस्त हो जाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार शिक्षकों को कहना पड़ता है की कम पानी पियो नहीं तो फिर दूर कुआं से पानी लेने जाना पड़ेगा। मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों को कुंआ पर जाकर बर्तन धोना पड़ता है। इससे हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती है। पानी से परेशान होकर रसोईया ने भी कई बार विद्यालय प्रधानाध्यापक से शिकायत की है लेकिन विद्यालय प्रभारी उसे जैसे तैसे समझा कर काम पर बनाए हुए हैं। शिक्षकों ने भी माना कि अगर जल्द चापाकल की व्यवस्था नहीं हुई तो मध्याह्न भोजन पर संकट आ सकता है।

क्लास में पढ़ते बच्चे।

कुएं से पानी निकालतीं छात्रा व उपस्थित अन्य छात्र।
खबरें और भी हैं...