- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Not Only Teachers Government Is Also Claiming Unemployment General Secretary
सरकार शिक्षकों की ही नहीं बेराजगारों की हकमारी भी कर रही : महासचिव
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव व पूर्व सांसद शत्रुधन प्रसाद सिंह गुरूवार को लखीसराय पहंुचे। कलेक्ट्रेट पर चल रहे हड़ताली शिक्षकों के धरने में शामिल हुए। आंदोलनकारी शिक्षकों के हौसले को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार शिक्षकों को अपमानित करना बंद करें। शिक्षकों को समान काम काम सामन वेतन के अलावा और कुछ नहीं चाहिए। सरकार ने सातवें वेतन का लाभ की भी घोषणा की थी।
आज तक लागू नहीं किया। शिक्षक दिवस, विधान सभा और विधान परिषद में मुख्यमंत्री ने स्वयं सातवें वेतन का लाभ देने की घोषणा की थी। संघ के महासचिव ने कहा कि सरकार शिक्षकों को प्रताड़ित करना बंद करे। कहा लड़ाई लंबी चलेगी। जेल भरो आंदोलन भी होगा। सरकार केवल शिक्षकों को ही नहीं बेराजगार बेटों की हकमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि सामान वेतन के बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है। शिक्षकों पर की जा रही कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कार्रवाई करने वाली सरकार कौन होती है। सरकार नियोजित शिक्षकों के न्याेक्ता नहीं है। फिर शिक्षकों पर कार्रवाई कैसी। कहा निलंबन के पहले तीन स्प्ष्टीकरण, फिर निंदन तब निलंबन की कार्रवाई का प्रावधान है। मुख्यमंत्री बिन्देश्वरी दूबे के कार्यकाल में शिक्षकों की चली लंबी हड़ताल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में शिक्षकों को भागलपुर जेल में बंद किया गया था। बावजूद शिक्षक अपने कदम से नहीं डिगे। उस समय कार्रवाई वापस होने तक हड़ताल चलती रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता संध के जिलाध्यक्ष बीएन सिंह ने की। संध के जिला सचिव संजीव कुमार सहित अन्य शिक्षक नेजाअों ने भी संबंाधित किया। संचालन सुशांत कुमार ने किया।
मंच पर बैठे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव व अन्य