पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब महिलाएं किसी की मोहताज नहीं : पूनम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखीसराय| नेहरू युवा केंद्र एवं छत्रछाया लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में छत्रछाया सभागार में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षिका पूनम कुमारी ने किया एवं संचालन छत्रछाया के सचिव हरिओम प्रसाद ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका पूनम कुमारी ने महिला दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं समाज में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। महिलाएं अब किसी की मोहताज नहीं रही है। आकाश में जहाज उड़ा रही है तो सीमा पर सीना तानकर बंदूकें भी चला रही है। हरिओम प्रसाद ने महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर रश्मि कुमारी, राखी कुमारी, पिंकी कुमारी, खुशबू देवी, शिवानी कुमारी सहित 82 से ज्यादा महिलाएं उपस्थित थी।
खबरें और भी हैं...