जनता दरबार में छह मामलों का किया गया आॅन द स्पॉट निष्पादन
शनिवार को कजरा थाना परिसर में अंचलाधिकारी सुमित कुमार अानंद की नेतृत्व में कजरा थानाध्यक्ष रणधीर सिंह की मौजूदगी में जमीन विवाद के निष्पादन के लिए जनता दरबार शिविर का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 6 मामलों का आॅन द स्पॉट निष्पादन किया गया।
इस दौरान उरैन पंचायत के छेदन साव बनाम रामो साव के बीच बंटवारे को लेकर चल रहे जमीन विवाद में सीओ श्री आंनद के समझाने के बाद दोनों पक्षों के आपसी सहमति से बंटबारा करने पर राजी हुए। वहीं दूसरी ओर पोखरामा निवासी जुली देवी बनाम विष्णुदेव पांडे के बीच चल रही जमीनी विवाद की सुनवाई हुई जिसमें प्रथम पक्ष के द्वारा कहा गया कि उक्त जमीन गैरमजरूआ मालिक है। उक्त जमीन के पर्चा के लिए अंचल कार्यालय में आवेदन दी है। इसको लेकर सीओ ने कहा कि अंचल से निष्पादन के उपारांत कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए अगले तिथि में आने की बात कही। इसके अलावे नीरज कुमार द्वारा जमीन पर कब्जा दिलाने को लेकर दिये आवेदन में सुनवाई की गयी जिसमें द्वितीय पक्ष के उपस्थिति नहीं होने पर नोटिस देने की बात कही।इधर रविन्द्र प्रसाद शर्मा बनाम बमबम सिंह के बीच चल रहे जमीन विवाद में द्वितीय पक्ष के अनुपस्थित होने पर अगले तिथि को सुनवाई करने की बात कही।
जनता दरबार में उपस्थित सीओ, थानाध्यक्षव अन्य।