पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक करोड़ 50 लाख रुपये अनुदान की राशि आवंटित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखीसराय| लखीसराय प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी भरत प्रसाद सिंह, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण प्रमोद कुमार एवं प्रगतिशील किसान ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएओ ने किसानों से अधिक उपज प्राप्त करने के लिए वैज्ञानिक खेती करने एवं फसल बुआई के पूर्व बीज का उपचार करने की
अपील की।

उन्होंने कहा कि देश के 70 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित हैं। ऐसी स्थिति में कृषि के विकास से ही देश का विकास संभव है। विभाग ने पहले दिन जिले में कृषि यंत्रों के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये अनुदान की राशि आवंटित की। विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई अनुदान की राशि को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों को संबंधित कृषि यंत्र की खरीदारी पर अनुदान दिया जाएगा। कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला में विभिन्न कृषि यंत्र के 28 स्टॉल लगाए गए हैं।
खबरें और भी हैं...