किसानों को दिया गया जैविक खेती काे प्रशिक्षण
प्रखंड मुख्यालय के ई-किसान भवन परिसर में जैविक कॉरिडोर योजना के अंगिकरण एवं प्रमाणीकरण के अन्तर्गत गठित चार किसान समूहों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत समूह के सभी किसानों के स्वागत अभिवादन जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड आत्मा अध्यक्ष एवं समूहों के अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में किसानों को बताया गया कि कैसे रसायन मुक्त एवं विष मुक्त अनाज का उत्पादन करेंगे एवं कैसे उत्पादित फसल को बाजार मे बेच सकेंगे। रसायनयुक्त फसल से होने वाले नुकसान और जैविक विधि से खेती करने से फायदे की चर्चा विस्तृत रूप से की। मौके पर उपस्थित जिला नोडल पदाधिकारी ललन कुमार, कृषि समन्वयक जितेन्द्र मिश्रा के द्वारा स्पष्ट रुप से बताया गया कि कैसे किसानों को केमिकल फर्टिलाइजर रहित उत्पादन करना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि समन्वयक विनीता भारती,अजय कुमार लेखापाल राहुल कुमार एवं किसान सलाहकार नरेश रविदास,मदन पासवान,साकेत कुमार साधू शरण रविदास सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में भाग लेते किसान।