21 मार्च को होगी पंसस की बैठक
पिपरिया| सूर्यगढ़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति सूर्यगढ़ा ने पंचायत समिति प्रधान के निर्देशानुसार आगामी 21 मार्च को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेडकर सभा भवन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित किए जाने के संबंध में एक पत्र निर्गत किया है। पत्र में कहा गया कि 21 मार्च को पंचायत समिति की बैठक होगी। बैठक में लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव रंजन प्रसाद सिंह उर्फ ललन सिंह, सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रह्लाद यादव, सूर्यगढ़ा प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य, पंचायत के सभी मुखिया बैठक में उपस्थित होने को कहा गया है।