- Hindi News
- National
- Ramgarh Chauk News Patrol Confiscates 49 Bottles Of Foreign Liquor Including Auto
गश्ती में ऑटो सहित 49 बोतल विदेशी शराब जब्त
प्रखंड अंतर्गत लखीसराय-शेखपुरा पथ पर गुरुवार की रात बिल्लो ग्राम के निकट एक ऑटो से 49 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शराब के साथ ऑटो भी जब्त किया। संध्या गश्ती के दौरान लौटने के क्रम में रात्रि साढ़े ग्यारह बजे एएसआई बिंदेश्वर पासवान ने लखीसराय शेखपुरा पथ पर बिल्लो ग्राम के निकट अॉटो के जांच के दौरान 750 एमएल की प्रमीमियर ब्लू की 43 बोतल एवं रॉयल चैलेंज 375 एमएल की 6 बोतल शराब बरामद की। वहीं ऑटो चालक पुलिस को देख ऑटो छोड़ भागने में सफल रहा। पुलिस ने शराब के साथ अॉटो को भी जब्त कर किया है। शराब बंदी अधिनियम कानून के तहत ऑटो चालक व मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। उक्त घटना की जानकारी रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि शराब को लेकर सघन छापेमारी की जा रही है। जल्द ही ऑटो चालक व मालिक की गिरफ्तारी होगी। वहीं पिपरिया पुलिस ने गुरुवार की रात पथुआ गांव में छापामारी किया। छापामारी के दौरान शराब विक्रेता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थानाध्यक्ष प्रजेश दूबे ने बताया कि पथुआ गांव में 1 माह पूर्व छापामारी की गई थी। दोनों शराब विक्रेता पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।