पिकअप ने ठेला में मारी टक्कर, दो जख्मी
सोमवार को सीमेंट लदी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित हो कर जमुई मोड़ के पास एक ठेला में टक्कर मार दिया। टक्कर मारने के कारण ठेला संचालक और ठेला के पास खड़ा एक अन्य युवक जख्मी हो गया। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार लखीसराय शहर की तरफ से सीमेंट लदी एक पिकअप सिकंदरा की ओर जा रही थी। जमुई मोड़ के पास ट्रैफिक में तैनात होमगार्ड जवान के द्वारा पैसा की मांग की जा रही थी।