पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Halsi News Planned Teachers Will Burn Effigy Of Chief Minister And Education Minister Today

नियोजित शिक्षक आज करेंगे मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का पुतला दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हलसी | बिहार राज्य शिक्षक संघ समन्वय समिति ने शिक्षक आंदोलन को और अधिक तेज करने की चेतावनी बिहार सरकार को दी है। यह जानकारी संघर्ष समन्वय समिति के सचिव मंडल के सदस्य सह बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन बिहारी ने दी।

उन्होंने बताया कि बिहार के सभी 30 शिक्षक संगठन के अध्यक्ष ने बिहार सरकार के नीतियों के विरुद्ध में सर्वसम्मति से 9 मार्च होलिका दहन को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करेंगे एवं 20 मार्च तक मांगाें के समर्थन में एवं सरकार के नीति के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक करेंगे तथा अभिभावकों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों से समर्थन पत्र जुटाएंगे।
खबरें और भी हैं...