- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Pleased To Send Ramnath For The Second Time To Rajya Sabha
रामनाथ को दूसरी बार राज्यसभा भेजने पर हर्ष
रामनाथ ठाकुर को लगातार दूसरी बार राज्य सभा भेजने पर राष्ट्रीय नाइ्र महासभा में हर्ष है। शनिवार को को आयोजित राष्ट्रीय नाई महासभा की आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री को बधाई दी है। नया बाजार धर्मशाला में आयोजित बैठक में महासभा के प्रदेश महामंत्री सह मुंगेर प्रमंडल प्रभारी मोहन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समाज के सम्मान के लिए एक बार फिर से रामनाथ ठाकुर को राज्य सभा की जिम्मेवारी सौंपी है। मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को सकार किया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। शुभकामना दी है। बैठक में श्यामदेव ठाकुर, रामानंद ठाकुर, एडवोकेट रामानुज ठाकुर, देवाशीष ठाकुर, रवीन्द्र ठाकुर, कारू ठाकुर, शंभु ठाकुर, अमित ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर, अरूण ठाकुर सहित महासभा के अन्य लोग मौजूद थे। अघ्यक्षता महासभा के जिला महासचिव प्रदीप ठाकुर ने की।