पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
बड़हिया| लखीसराय एसपी के निर्देश पर बड़हिया थाना पुलिस ने शुक्रवार को एनएच-80 पर थाना के समीप 2 चक्का वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान एएसआई विजय कुमार, नंदनकिशोर सिंह के नेतृत्व में चला। पुलिस ने इस दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट आदि की जांच की तथा जिनके वाहन के कागजात अधूरे मिले उनसे जुर्माना वसूला। बड़हिया थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान दो दर्जन से भी अधिक वाहनों की जांच की गई । जिसमे से 7 वाहनों से 3 हजार 500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।