कोरोना से पोल्ट्री व्यवसाय प्रभावित मुर्गे की कीमत हुई 50 रुपए किलो
कोरोना वायरस का असर प्रखंड क्षेत्र में चिकन की कीमतों पर भी दिख रहा है। कोरोना के भय से लोगों ने चिकन-मटन छोड़कर सब्जी की ओर रुख किया है। यही वजह है कि चिकन का कारोबार प्रभावित हो रहा। चिकन के दाम 120-40 से गिरकर 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
इसके बावजूद भी ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। वहीं, कई सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है। हरी सब्जी 30 रुपये से लेकर 120 तक बेचे जा रहे हैं। मननपुर बाजार स्थित मुर्गा दुकानदार मो. आलम ने कहा कि कोरोना वायरस के भय से लोग मुर्गे की खरीदारी करने से डर रहे हैं। मात्र 10 फीसदी ही चिकन की बिक्री रह गई है। होली जैसे पर्व में भी चिकन की बिक्री नहीं हुई। कोरोना वायरस से पहले 100 से 140 रुपये किलो बिक रहा था। अब 50 से 60 रुपये किलो चिकन बिक रहा है।
बिक्री के लिए दुकान में रखा मुर्गा।