पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो अपराधियों ने की प्रॉपर्टी डीलर अरुण की हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखीसराय थाना क्षेत्र के विद्यापीठ चौक के पास स्थित मेघरायनगर मुहल्ला स्थित आवासीय परिसर में बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों के द्वारा प्रॉपर्टी डीलर अरूण सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए हेलमेट को भी रेहुआ रोड में खेत किनारे से बरामद कर लिया है। एसपी ने कहा कि मामले का उद्भेन करने के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें टाऊन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अलावा बड़हिया थानाध्यक्ष डी.के पांडेय, कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार को रखा गया है।

प्रोपर्टी डीलर अरूण सिंह की हत्या को अंजाम देने वाले अपराधी दो थे। दो अपराधियों ने ही इस पूरी घटना को अंजाम िदया और फरार हो गए। इस बात का खुलासा घटनास्थल के पास के एक बैंक के सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में दो आदमी को भागते हुए देखा गया है। वहीं पुलिस घटनास्थल से बरामद बुलेट, मैगजीन, पिलेट और खोखा की जांच कोर्ट के आदेश पर डीएसपी रिजर्व से करा रही है। हत्या में नाइन एमएम पिस्टल का प्रयोग किया गया है।

पुलिस पदाधिकारी और जवानों की हुई तैनाती

बुधवार की दोपहर अपराधियों के द्वारा प्रॉपर्टी डीलर अरूण सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद एसपी के निर्देश पर अरूण सिंह के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घरों पर एक पुलिस पदाधिकारी के साथ ही एक सेक्शन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि घटना में प्रयोग किए गए बाइक की जांच करने पर वह भी दूसरे जगह का मिला है।



जांच करते एसपी।
खबरें और भी हैं...