अपराधी की सूचना पर क्लीनिक में छापेमारी
जिला मुख्यालय से महज 200 मीटर के फासले पर स्थित श्रीकृष्ण क्लिनिक में शुक्रवार को शहर की कवैया और लखीसराय थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की, हालांकि पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने क्लिनिक में भर्ती होने वाले मरीजों के नामाें की इंट्री होने वाले रजिस्टर की भी जांच की। जानकारी के अनुसार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी छिप कर इलाज करा रहे हैं। इस सूचना पर लखीसराय थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कवैया थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने दल बल के साथ छापेमारी की। छापेमारी की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि अपराधी के इलाज कराने की सूचना पर छापेमारी की गई थी।