पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Ramgarh Chowk Phc Received Rejuvenation Award For Better Work In The Field Of Health

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए रामगढ़ चौक पीएचसी को मिला कायाकल्प का अवार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़ चौक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभाारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कंचन को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए डीएम शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने शनिवार कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बेस्ट पीएचसी का अवार्ड कायाकल्प से सम्मानित किया है।

लखीसराय के 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिसमें वित्तीय वर्ष 2019-20 में में मानक पर खरे उतरने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक को कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया गया। डीएम के अलावा एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, डीसीएलआर नीरज कुमार, डीपीएम मो. खालिद हुसैन, जिला मूल्यांकन पदाधिकारी रवि शेखर कुमार एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कंचन, प्रबंधक अरुण कुमार व सहायक नीरज कुमार मंगलम को अवार्ड दिया।

बेहतर कार्य पर 70 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त हाेने पर मिला अवार्ड

यह अवार्ड प्राप्त करने के लिए पिछले एक साल से स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मानक मापदंड के अनुसार विधि व्यवस्था, साफ-सफाई,एक साल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी सुविधा आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया गया। इन सारी चीजों का मूल्यांकन एवं अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद अवार्ड के लिए चयनित किया गया। पिछले 7 मार्च को डीपीएम मो. खालिद हुसैन, जिला कार्यक्रम समन्वयक सुनील कुमार, जिला मूल्यांकन पदाधिकारी रवि शेखर कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक का निरीक्षण किया गया था। जिसमें मानक के अनुसार 70 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त होने के बाद यह कायाकल्प अवार्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक को प्राप्त हुआ। अवार्ड प्राप्त होने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कंचन ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में अभी वर्तमान में रोगी को सभी सुविधाओं एवं साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है।

डीएम के हाथों अवार्ड प्राप्त करते चि.पदा. व अन्य।
खबरें और भी हैं...