पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध ऑटो स्टैंड पर चालकों से होती वसूली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूर्यगढा बाजार में वर्षों से एनएच 80 पर अवैध तरीके से ऑटो स्टैंड बनाकर ऑटो चालक से अवैध राशि की वसूली की जा रही है जिससे सरकार को राजस्व की भी क्षति हो रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस की मिली भगत से तथाकथिक लोगों के द्वारा अवैध रूप से ऑटो स्टैंड का धंधा जोरों से फल-फूल रहा है। शहीद द्वार से लेकर काॅलेज रोड तक लखीसराय व किऊल जाने वाले एवं पुरानी बाजार से कजरा के अलावे विश्वकर्मा मंदिर के समीप से मेदनीचौकी जाने वाले ऑटो से खुलेआम अवैध वसूली का धंधा चल रहा है। धंधेवाजों ने एनएच 80 को ही ऑटो स्टैंड बना दिया है जिससे लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं सभी ऑटो से पुलिस प्रशासन के आंख के नीचे बिचौलिए वसूली करते हैं लेकिन प्रशासन मुक दर्शक बनकर सबकुछ देखती रहती है। इन लोगों को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है जिसके वजह से पुलिस भी इन लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने से घबराती है। वर्षों से पुलिस के द्वारा उक्त मामले में किसी प्रकार की शिकायत की आवेदन नहीं आने की रटा रटाया जवाब देती है। इस संबंध में एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से लेते हुए गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही।

खबरें और भी हैं...