पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लंबित कांडों की समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखीसराय| एडीजी मुख्यालय जीतेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न थानाें में लंबित कांडों के बारे में समीक्षा किया। समीक्षा के क्रम में एडीजी मुख्यालय ने विभिन्न थानों में लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने गंभीर अपराधों से संबंधित मामलों को जल्द निपटाने काे कहा। लंबित कांडों के निष्पादन के संबंध में बताया गया कि सभी थानाध्यक्ष को माहवार कांडों के निष्पादन का टारगेट दिया गया है। गंभीर अपराध से संबंधित मामलों में भी काफी सक्रियता के साथ मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...