- Hindi News
- National
- Halsi News Rumors Of Corona Virus Spread After Death From Heart Attack In Silway Village
सिलवे ग्राम में हार्ट अटैक से मौत के बाद कोरोना वायरस की फैली अफवाह
{जब चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि की तो अफवाह से उठा पर्दा
गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत गेरूवा पुरसंडा स्थित सिलवे ग्राम में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। मौत के बाद अफवाह फैल गई कि उक्त व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई। इस अफवाह के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने फोन कर इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य केंद्र को दी। जिला स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर हलसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राजेश भारतीय अपने टीम को लेकर सिलवे गांव पहुंचे। मृतक का जांच करने के बाद डॉक्टर ने पाया कि मृतक को पहले से कई रोग था और रोग का सही इलाज नहीं होने के कारण हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के जांच के बाद अफवाह पर विराम लगा और लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार सिलवे ग्राम निवासी स्व. द्वारिका यादव के 28 वर्षीय पुत्र राजाराम यादव पिछले 10 वर्ष से तमिलनाडु के चेन्नई में एक कपड़ा मिल में मजदूर का काम करते थे। जनवरी माह में सरस्वती पूजा के समय अपने घर आए थे, लेकिन कुछ दिनों के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और वह अपने ससुराल मनकट्ठा चले गए थे। ससुराल से वापस घर सिलवे आए तो गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई।