- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Salt Satyagraha Public Relations Campaign Reached Lakhisarai From Begusarai
बेगूसराय से चलकर लखीसराय पहुंचा नमक सत्याग्रह जनसंपर्क अभियान
नोनिया, बिन्द, बेलदार जन महासंघ के बैनर तले अपने अधिकार व राजनीति में हिस्सेदारी को लेकर 29 अप्रैल को पटना में जनसभा रैली को सफल बनाने के लिए रमेश नोनिया के नेतृत्व में नमक सत्याग्रह के 90वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बेगूसराय से दांडी यात्रा की शुरुआत की गई। गुरुवार को गणेश बिन्द के नेतृत्व में यात्रा लखीसराय पहुंची एवं समाज के लोगों से मिलकर इस मुहिम को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान विद्यापीठ चौक, मानो इंग्लिश, अलीनगर पंचायत भवन,पोखरामा, कजरा,अरमा, जय प्रकाश आश्रम,टोलरपुर,मानुचक, सूर्यगढ़ा, नंदपुर, मैदनीचौकी में जनसंपर्क किया गया। मौके पर संयोजक बच्चू प्रसाद बीरू के अलावे गणेश बिन्द ,तरुण सिंह पिंटू,ओमप्रकाश चौहान, विश्कर्मा चौहान, कृष्ण कुमार बिन्द, मंजू चौहान, नित्या चौहान, कन्हैया दास,विनोद कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। गणेश बिन्द ने बताया कि बिहार के सभी जिलों में दांडी यात्रा कर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इसके बाद यह यात्रा मुंगेर,जमुई एवं बिहार के सभी जिलों में जायेगी और 6अप्रैल 2020 को बापू धाम चन्द्रहिया, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण पहुंचेगी।
नौ दिवसीय अखंड रामधुन यज्ञ का हुआ समापन
पिपरिया| सैदपुरा पंचायत के रहाटपुर गांव स्थित काली स्थान मंदिर परिसर में नौ दिवसीय अखंड रामधुन यज्ञ गुरुवार की देर शाम संपन्न हो गया। समापन कार्यक्रम के मौके पर भक्तों ने रहाटपुर गांव होते हुए रामनगर तरी टोला एवं रामचंद्रपुर, जखराज स्थान मंदिर तक हाथी, घोड़ा, बैंड बाजे के साथ भक्तों ने अबीर-गुलाल लगाते हुए जय श्रीराम जय घोष के साथ यज्ञ संपन्न कराया गया। नौ दिवसीय अखंड रामधुन होने के पर गांव भक्ति में डूबा हुआ था। नौ दिवसीय अखंड रामधुन के मौके पर विद्वान पुरोहित पुरुषोत्तम झा,आचार्य वीरेंद्र सिंह, सेवा निवृत दारोगा राम उदयसिंह, समाजसेवी परशुराम सिंह, अनंत कुमार, राजेंद्र सिंह आदि भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ इस यज्ञ में सहयोग प्रदान किया। यज्ञ समापन के कार्यक्रम के मौके पर भक्तों ने विसर्जन जुलूस में हाथी घोड़ा बैंड बाजे के साथ पूरे गांव का परिभ्रमण करते हुए जखराज स्थान रामचंद्रपुर में संपन्न हुआ। रहाटपुर गांव से भक्तों ने पैदल चलकर साम्हो गंगा घाट में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश का विसर्जन किया।
नमक सत्याग्रह के दौरान सूर्यगढ़ा में नोनिया, बिन्द, बेलदार जन महासंघ के लोग।