पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Satyam Became State Secretary Of Human Rights Protection People Congratulated

सत्यम बने मानवधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश सचिव,लोगों ने दी बधाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूर्यगढ़ा| सूर्यगढ़ा प्रखंड के अलीनगर गांव निवासी युवा समाजसेवी सह भाजपा नेता सत्यम कुमार उर्फ विजय को मानवाधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश सचिव मनोनित किया गया है। प्रदेश सचिव मनोनित होने पर पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है। मानवाधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष एसके सिन्हा के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर उन्हें मनोनित किया गया। प्रदेश सचिव बनने पर श्री कुमार ने खुशी जाहित करते हुए दी गयी जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करने का संकल्प लिया।श्री कुमार के प्रदेश सचिव मनोनित होने पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश कुमार,प्रदेश संगठन सचिव अमरजीत देवगन,लखीसराय जिलाध्यक्ष राजनीति प्रसाद गुप्ता,महिला सदस्य नमिता मधु सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों में सीनेट सदस्य सह जदयू नेता संजय महतो,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिप सदस्य अमित सागर, अधिवक्ता सह पूर्व मुखिया ओम प्रकाश साह सहित अन्य लोगों ने बधाई व शुभकामना दी है।
खबरें और भी हैं...