पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एससीएसटी शिक्षक संघ ने नई कार्यकारिणी का किया गठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लखीसराय| एससीएसटी शिक्षक संघ की शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। हड़ताल को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक एवं हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ बच्चन ने हड़ताल को धारदार बनाने के लिए कई बिन्दुअों पर चर्चा भी की।

केआरके हाई स्कूल मैदान में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। अजय कुमार काे अध्यक्ष एवं ईश्वर पासवान को सचिव बनाया गया है। संजीव कुमार चौधरी मीडिया प्रभारी, सुरेन्द्र पासवान प्रखंड संयोजक, श्वेता कुमारी को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, मंजू कुमारी को सचिव एवं कमल किशोर रजक को प्रखंड संयोजक बनाया गया है। बैठक में जिला संयोजक नवीन कुमार, कार्यालय सचिव रतन कुमार चौधरी सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...