- Hindi News
- National
- Ramgarh Chauk News Servants Made Pregnant Women Aware Against Malnutrition
सेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं को कुपोषण के खिलाफ किया जागरूक
प्रखंड अंतर्गत पोषण पखवाड़ा को ले सेविकाओं ने गृह भेंट कार्यक्रम के तहत अपने पोषक क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं के बीच घर-घर जाकर जागरुकता अभियान चलाया। प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 19, 46, 47, 51, 55, 63, 66 आदि की सेविका वीणा कुमारी, मंजूषा कुमारी, यामिनी कुमारी, उमा कुमारी, कुसुम कुमारी, सावित्री कुमारी, सरिता कुमारी, संजू कुमारी, अनिता कुमारी के द्वारा अपने अपने पोषक क्षेत्रों में गर्भवती महिला के घर जाकर उनसे भेंट कर चित्र के माध्यम से एवं मोबाइल ऐप के जरिए गर्भवती महिलाओं के बीच प्रसव के पूर्व तैयारी के बारे में वृहत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रसव के पूर्व महिलाओं को पैसे की बचत, ब्लड की जांच, सरकारी हॉस्पिटल का नंबर, एंबुलेंस का नंबर, स्वच्छ साफ कपड़ा, धागा आदि की तैयारी रखनी चाहिए ताकि प्रसव के समय गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। वहीं नवजात शिशु की मां को छह माह तक केवल स्तनपान कराने एवं बोतल से दूध या पानी बच्चों को नहीं देने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बोतल से पानी या दूध देने से बच्चों में संक्रमण की संभावना प्रबल रहती है।
जानकारी देतीं सेविका।