पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Shooter39s Clue Not Found Even Three Days After Property Dealer Arun39s Murder

प्रॉपर्टी डीलर अरुण की हत्या के तीन दिनों बाद भी शूटर का नहीं मिला सुराग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रॉपर्टी डीलर अरुण सिंह हत्याकांड के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। बाइक सवार जिन दो शूटरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है
उनका भी अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

वहीं जानकारों की मानें तो शुक्रवार को पुलिस ने नामजद आरोपितों के परिजन को हिरासत लेकर पूछताछ भी किया है। पूछताछ के क्रम में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना में शामिल सभी नामजद आरोपित अपने-अपने ठिकाने से फरार हो गए है। वहीं पुलिस की मानें तो पुलिस काफी गोपनीय तरीके से जांच करने की बात कही। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि घटना के बाद नामजद किए गए सभी आरोपितों के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्याकांड में नामजद सभी दस आरोपित वलीपुर गांव के हैं। पुलिस ने आरोपितों का मोबाइल लोकेशन भी निकाला, लेकिन किसी का भी सही ठिकाना नहीं मिल पाया। पुलिस की अबतक की जांच में घटना को अंजाम सुपारी किलर के द्वारा देने की बात सामने आई है। इसके पूर्व भी 02 सितम्बर 2019 को सुपारी किलर ने ही अमरजीत सक्सेना उर्फ पप्पू मेहता की हत्या की थी। बहरहाल,जो भी हो पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है।

खबरें और भी हैं...