पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lakhisarai News Soldier Recruitment Examination Held At Seven Centers 7547 Attended And 1304 Candidates Absent In 8851

सात केंद्रों पर हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 8,851 में 7,547 उपस्थित व 1,304 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। शहर के सात केन्द्रों पर कुल 8,851 अभ्यर्थी में 7,547 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में संचालित हुई। पहली पाली 10 से 12 बजे एवं दूसरी पाली 2 से शाम 4 बजे तक संचालित हुई। पहली पाली में 4,426 में 3,753 एवं दूसरी पाली में 4,425 में 3,794 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थी अपने-अपने केन्द्र पर पहंुचने लगे थे।

यह परीक्षा 20 जनवरी काे अायोजित होना था लेकिन अपरिहार्य कारणवश परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत अंक लाने वाले अभ्यर्थी ही आगे की प्रक्रिया में शमिल हाेंगे। दो घंटे की परीक्षा में 1-1 अंकों के 100 सवाल पूछे गए थे। आरक्षण श्रेणी के मुताबिक तय किया जाएगा। नियुक्ति के लिए मेधा सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत दौड़, ऊंची दौड़, उंची कूद एवं गाेला फेंक के आधार पर तैयार की जाएगी। ऊंची कूद एवं गोला फेंक के लिए पुरुष एवं महिला के लिए अगल-अलग मापदंड बनाए गए हैं।

केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से हुई जांच

परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के पूर्व परीक्षार्थियों को सघन जांच से गुजरनी पड़ी। परीक्षार्थी कोई इलेक्ट्रोनिक्स गैजेट लेकर अंदर न जाएं इसके लिए पूरी तलाशी की गई। ताकि कोई अंदर चिट पूर्जा न लेकर जाए। महिला परीक्षार्थी के केंद्र पर जांच के लिए पर्यवेक्षिका एवं महिला पुलिस तैनात थी। मेटल डिटेक्टर से जांच करने के साथ शरीर की तलाशी ली गई एवं बाएं अंगुठे का फिंगर प्रिंट की जांच की गई। परीक्षार्थियों को कतार में खड़ा करा कर केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया।

केन्द्रों के समीप धारा 144 लगी थी

एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, अपर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के अलावा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राजीव कुमार समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण करते रहे। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त प्रबंध किया गया था। सभी परीक्षा केन्द्रों के समीप धारा 144 लगाया गया था। परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश के पूर्व परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की गई। तथा बाएं अंगुठे का फिंगर प्रिंट जांच की गई। महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए सभी केन्द्रों पर व्यवस्था की गई थी।


इन केन्द्रांे पर पर संचालित की गई परीक्षा पॉलिटेक्निक कॉलेज, बालिका विद्यापीठ, केआरके आदर्श हाई स्कूल, आरलाल कॉलेज, पीबी हाई स्कूल, डीएवी स्कूल एवं केएसएस कॉलेज। इन केन्द्रों में 8851 में 7547 अभ्यर्थी परीक्षा में शमिल हुए।

आरलाल परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी।

मेधा सूची शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत दौड़, उंची कूद एवं गाेला फेंक के आधार पर तैयार की जाएगी

केआरके परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की भीड़।
खबरें और भी हैं...