- Hindi News
- National
- Lakhisarai News Teachers Also Get Pay Scale On The Lines Of Mps Mlas And Councilors Naval Kishore
सांसदों, विधायकों और पार्षदों के तर्ज पर शिक्षकों को भी मिले वेतनमान : नवल किशोर
वरिष्ठ राष्ट्रीय शिक्षक नेता नवल किशोर प्रसाद सिंह ने नियोजित शिक्षकों के हड़ताल का किया समर्थन
अखिल भारतीय प्रारंभिक शिक्षक महासंघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय शिक्षक नेता नवल किशोर प्रसाद सिंह ने नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल कार्यक्रम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर 17 फरवरी से तथा माध्यमिक शिक्षक 25 फरवरी से अपनी लंबित समस्याओं के निदान के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। शिक्षक संगठनों की समान काम के लिए समान वेतन और अन्य सुविधाएं देने की है। उन्होंने इस बात पर दुख व्यक्त किया कि राज्य सरकार राज्य के विकास को ठप कर हठधर्मी के दूसरे मानदंडों को पार कर भी अपनी जिद पर अड़ी हुई है, यह दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि जिस प्रकार से नवनिर्वाचित सांसदों, विधायकों, पार्षदों को पूर्ण वेतनमान दिया जाता है, उसी प्रकार नियोजित शिक्षकों को भी समान काम के लिए समान वेतन के सिद्धांत को स्वीकार कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की मुख्य धारा में राष्ट्र निर्माता को जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के आंदोलन का संकल्प इतना दृढ़ और पैनी है कि उन्हें कोई भी डिगा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अविलंब पहल कर सकारात्मक वार्ता के माध्यम से छात्रों के हित में गतिरोध को दूर कर सम्मानजनक समझौता कर हड़ताल को समाप्त कराना चाहिए।