पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों का धरना जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चानन| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड बीआरसी केंद्र मध्य विद्यालय रामपुर मननपुर में नियोजित शिक्षकों का अपनी मांगों के समर्थन में 25वां दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान समान काम का सामान वेतन सहित राज्य कर्मी का दर्जा व सेवा शर्त के मांगों के समर्थन में मांग माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल में डटे रहने का संकल्प व्यक्त किया गया। धरना सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक कौशल किशोर ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती तब तक हम सरकार के किसी फरमान को नहीं मानेंगे। साथ ही धमकाने व डराने से हम नियोजित शिक्षक डरने वाले नहीं हैं। इस दौरान शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष व सदस्य-बबलू कुमार,संजय कुमार,मनोज पासवान,धीरेन्द्र प्रसाद,मो. शकीलू जमां,विजय कुमार दास,वीणा कुमारी,रूबी कुमारी,बेबी कुमारी सहित सैकडों शिक्षक उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...